Thursday, December 30, 2021

Paper का पंचनामा

 लिखता यहाँ न paper कोई  मसलों  को सुलझाने को |
game है सारा paper का "मैं ऊँचा हूँ"  दिखलाने को ||

क्या काम किया, किस तरह किया, मसला इससे सुलझा है?
किसको इससे फर्क यहाँ ?  मैं आया हूँ बतलाने को ||

है क्या ये SCOPUS के अंदर, यही बात बतलाओ तुम |
citation हो जाए ज्यादा, नगर नगर चिल्लाओ तुम ||

 मेरे नंबर जितने ज्यादा उतना ज्यादा ओहदा मेरा |
कूपमंडूक की महफ़िल में फिर उछल उछल इठलाओ तुम ||

बेहतर  पालो वृक्ष घना सा ऐसे paper लिखने से |
कम से कम एक जगह बनेगी पंछी के चहकाने को ||

'सौरभ' अच्छा काम किया तो जग में माने जाओगे |
 twitter पे क्या आये हो तुम रायता फैलाने को? 

                                            -- सौरभ जोषी